उत्तर प्रदेश

Fatehpur: बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन में लगी आग

Sarita
22 Feb 2025 9:56 AM IST
Fatehpur:  बच्चों को ले जा रही स्कूल वैन में लगी आग
x
Fatehpur फतेहपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र में बच्चों को स्कूल ले जा रही एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। आग लगने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। किसी तरह बच्चों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाया। शनिवार की सुबह कस्बे में स्थित प्लेवे स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही स्कूल वैन नउवाबाग तेलियानी रोड के पास पहुंची तो अचानक शॉर्ट सर्किट से स्कूल वैन में आग लग गई। वैन में आग लगने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों की चीख पुकार के बीच स्कूल वैन को रोका गया।
इसके बाद बच्चों और स्कूल वैन के चालक व परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। चीख पुकार के बीच मोहल्ले के लोग भी मदद के लिए दौड़े। लोगों ने किसी तरह वैन के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जिसमें शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।वहीं स्कूल वैन में करीब आधा दर्जन बच्चे सवार बताए जा रहे हैं।
Next Story