- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad :कोचिंग...

x
Farrukhabadफर्रुखाबाद :फर्रुखाबाद में शहर के सेंट्रल जेल चौराहे के पास संचालित सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी प्वाइंट कोचिंग के बाहर गेट पर शनिवार दोपहर तीन बजे जोरदार विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट के दौरान कोचिंग में पढ़ रहे सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। वहीं दो छात्रों आकाश सक्सेना व आकाश कश्यप की मौत हो गई। इस हादसे की जगह उठ रही बारूद की दुर्गंध अवैध पटाखा भंडारण की ओर इशारा कर रही है। वहीं, अधिकारी सेफ्टी टैंक में मीथेन के रिसाव को विस्फोट की वजह मान रहे हैं।सेंट्रल जेल चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर ही यह कोचिंग संचालित है।
यहां विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इमारत की मोटी दीवारों का मलबा 50 मीटर दूर तक बिखर गया। वहीं धमाके के बाद भवन का मलबा 200 मीटर दूर जा गिरा। धमाके का असर इमारत के अंदर भी हुआ। हादसे के वक्त कोचिंग में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद थे। विस्फोट से नौ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को पास के निजी अस्पताल में और अन्य को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। विस्फोट के बाद लहूलुहान हालत में एक छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर पड़ा मिला। उसकी पहचान आकाश सक्सेना (24) के रूप में हुई, जबकि दूसरा 50 मीटर दूर एक गड्ढे में मिला। उसकी पहचान आकाश कश्यप (22) के रूप में की गई। धमाके से आकाश कश्यप के परखच्चे उड़ गए। दोनों की मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर धुएं का गुबार उठते देखा गया।
विस्फोट से एक किमी. आसपास मकान भी हिल गए। कुछ ही देर में आईटीआई और सेंट्रल जेल चौकी पुलिस पहुंची। आसपास लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा गया।घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे डीएम व एसपी ने घायलों से बातचीत की। जिसके बाद घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला सीवर टैंक में बनी मीथेन गैस के रिसाव से हुआ प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट मामले की गंभीरता से जांच कर रहे है। धमाके के अन्य बिंदुओं पर भी जांच हो रही है।
TagsFarrukhabadधमाकादोमौत Farrukhabadexplosiontwo dead जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





