उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: बिना जीएसटी प्रपत्र के ट्रक पकड़े गए, एआरटीओ ने किया सीज

Admindelhi1
9 Dec 2025 4:03 PM IST
Farrukhabad: बिना जीएसटी प्रपत्र के ट्रक पकड़े गए, एआरटीओ ने किया सीज
x

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने माल वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक ट्रक बिना राज्य कर प्रपत्र के 55.20 लाख रुपये मूल्य की सुपारी ढोते हुए पकड़ा गया। एआरटीओ द्वारा इसकी जानकारी अमित त्यागी, सहायक आयुक्त (राज्य कर), सचल दल फतेहगढ़ को दी गई। उनके सत्यापन में पाया गया कि वाहन में लदी सुपारी का जीएसटी जमा नहीं था।

बिल के अनुसार यह माल दिल्ली से गुवाहटी (असम) जा रहा था, लेकिन ट्रक फर्रूखाबाद की सेंट्रल जेल से अल्लागंज की ओर जाते हुए एआरटीओ कार्यालय के पास पकड़ा गया। ट्रक को राज्य कर विभाग के सुपुर्द कर सातनपुर मंडी में सीज किया गया। परिवहन विभाग ने इस ट्रक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि राज्य कर विभाग द्वारा 5.52 लाख रुपये कर/शास्ति संभावित है।इसके अतिरिक्त, 5 ट्रकों को 65 हजार रुपये के बकाया कर में सीज किया गया।

एक ओवरलोड ट्रक तथा 2 ट्रकों को रिफ्लेक्टिव टेप न होने के कारण भी सीज किया गया। कुल मिलाकर परिवहन विभाग ने आज की कार्रवाई में 10 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1.23 लाख रुपये जुर्माना और 65 हजार रुपये टैक्स लगाया। विभाग ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Story