- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: चुनाव...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: चुनाव रंजिश में चली गोली ,एक घायल ; गांव में मचा हड़कंप
Tara Tandi
25 Nov 2024 4:57 PM IST

x
Farrukhabad फर्रुखाबाद । कमलागंज थानाक्षेत्र में चुनावी रंजिश में गोली चल गई। गोली प्रधान पौत्र की जांघ को चीरते हुए निकल गई। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में हड़कंप मच गया। डायल-112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल लोहिया में इलाज के लिए भर्ती कराया। सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सीओ ने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली। पूरा मामला कमालगंज थानाक्षेत्र के जगदीशपुर परमनगर का है।
ग्राम प्रधान राजेश्वरी का पौत्र प्रांशू (17) के जांघ में गोली लगी। गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल के पिता प्रदीप ने बताया कि करीब नौ वर्ष पूर्व भी पूर्व प्रधान ने ग्राम प्रधान के पुत्र पुत्री समेत चार लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल किशोर ने पूर्व प्रधान पर बीती रात भी गाली-गलौज कर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सीओ अमृतपुर रविंद्रनाथ राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल किशोर प्रांशू पुत्र प्रदीप यादव जिला अस्पताल लोहिया में उपचार दिया गया। घायल का उपचार जारी है।
TagsFarrukhabad चुनाव रंजिशचली गोलीएक घायलगांव मचा हड़कंपFarrukhabad election rivalrybullet firedone injuredcommotion in villageजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





