उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक बेची जा रही शराब

Admindelhi1
22 April 2025 3:10 PM IST
Farrukhabad: नियमों को ताक पर रखकर देर रात तक बेची जा रही शराब
x
कई ठेके देर रात तक खुले देखे गये

फर्रुखाबाद: शासन द्वारा शराब बिक्री के लिए निर्धारित किये गये समय के बाद भी कई ठेके देर रात तक खुले देखे गये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार शासन द्वारा सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक शराब बिक्री का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन कई ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारु हैं और वह समय की परवाह न कर रात्रि 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री कर रहे हैं। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। यह मामला कोतवाली फतेहगढ़ के तलैन लेन का है। जहां 11 बजे व्यक्ति देशी शराब ठेके से शराब खरीदता नजर आ रहा है। यहां का सेल्समैन शासन के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। बताते चलें कि इस समय सहालग का समय चल रहा है। जिसके चलते शराब की अधिक बिक्री हो रही है। जिसका फायदा उठाने के लिए कई सेल्समेैन रात्रि के ११ बजे तक अपनी दुकानें खोले रहते हैं। जबकि यह सरकार के नियम के खिलाफ है। इसके बावजूद सेल्समैन शासन के नियमों की अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Next Story