उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से खेल रहे बच्चे की मौत

Sarita
2 March 2026 7:20 AM IST
Farrukhabad: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से खेल रहे बच्चे की मौत
x
Farrukhabad फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद के नहरिया गांव की गली में खेलते समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन गांववालों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। पिता की सूचना पर पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। नहरिया गांव निवासी प्रहलाद सिंह का बेटा प्रशांत (10) पांचवीं क्लास का स्टूडेंट था। रविवार शाम करीब 5:15 बजे वह गांव की गली में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था।
उसी समय तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे प्रशांत उछलकर गिर गया। ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन गांववालों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। घायल बच्चे को उसी कार से आवास विकास तिराहा स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल लाया गया। जब तक बच्चे को स्ट्रेचर पर रखा गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।पिता प्रहलाद सिंह ने कादरी गेट थाने में सूचना दी। पुलिस पहुंची और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने परिवार से पूछताछ की है।
Next Story