उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: बस ने कांवडियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Tara Tandi
12 Aug 2024 11:37 AM IST
Farrukhabad: बस ने कांवडियों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
x
Farrukhabad फर्रुखाबाद। पांचालघाट गांगा पर देर रात जल भरने जा रहे कांवड़िये की निजी बस की टक्कर से मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का लोहिया अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़लाल की।
पड़ोसी जिला मैनपुरी के थाना बेवर के विद्युत उपकेंद्र के पास निवासी मंगू (26) पुत्र अज्ञात अपने साथी अंकित (28) पुत्र अवधेश के साथ पांचालघाट पर गंगा से जल भरने जा रहे थे। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में मुराहस कन्हैया स्थित हरियाली बाजार के पास निजी बस ने दोनों को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
घटना से नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड कर दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को लोहिया अस्पताल भेजा। लोहिया में डाक्टर ने घायल मंगू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल अंकित का जिला अस्पताल लोहिया में उपचार चल रहा हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है
Next Story