उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: नागपंचमी और सावन सोमवार को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक में बड़ा बदलाव

Admindelhi1
26 July 2025 5:01 PM IST
Farrukhabad: नागपंचमी और सावन सोमवार को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक में बड़ा बदलाव
x

फर्रुखाबाद: जनपद में श्रावण मास के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए व्यापक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 29 जुलाई तक प्रभावी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विशेष तौर पर भारी मालवाहक वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि के आवागमन को नियंत्रित करते हुए विभिन्न जिलों से फर्रुखाबाद की ओर आने वाले मार्गों को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया है।

रूट प्लान के अनुसार ऐसे वाहन जो कन्नौज से कानपुर रोड होते हुए फतेहगढ़ की ओर आ रहे हैं, उन्हें गुरसहायगंज (कन्नौज) से छिबरामऊ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इन वाहनों को छिबरामऊ (कन्नौज) से बेवर (मैनपुरी) की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

इन वाहनों को बेवर जनपद मैनपुरी में ही रोक दिया जाएगा, उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ऐसे मालवाहक वाहनों को बिराहिमपुर अलीगंज बॉर्डर (एटा) पर ही रोक दिया जाएगा।

इन वाहनों को थाना अल्लागंज, हुल्लापुर (शाहजहांपुर) एवं जरियनपुर चौराहे से ढ़ाई घाट, शमशाबाद की ओर आने से पहले जरियनपुर (शाहजहांपुर) में ही रोका जाएगा।

ऐसे मालवाहकों को रूपापुर, थाना सवायजपुर (हरदोई) में ही रोकने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने सभी संबंधित थाना क्षेत्रों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय अनुसार रूट डायवर्जन को पूरी तरह से प्रभावी किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु शिवालयों में दर्शन हेतु पहुंचते हैं, वहीं नागपंचमी पर्व पर भी मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन का यह कदम भीड़ नियंत्रण व सुरक्षा की दृष्टि से सराहनीय माना जा रहा है।

Next Story