- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चलती गाड़ी में किसान...
उत्तर प्रदेश
चलती गाड़ी में किसान की गर्दन काटी, पलटने से बची कार, अस्पताल में भर्ती
Saba Naaz
26 Jun 2025 8:39 PM IST

x
Amroha अमरोहा : चलती कार में कहासुनी के बाद गांव के ही युवक ने किसान पुनीत कुमार (37) की चाकू से गर्दन काट दी। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल किसान को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी हर्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद गांव के पास बुधवार देर शाम हुई। मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के लोधीपुर राजपूत गांव में किसान यशपाल सिंह का परिवार रहता है।
उनके बेटे पुनीत कुमार भी किसान हैं। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम पुनीत कुमार अपनी कार से औरंगाबाद होते हुए अपने गांव जा रहे थे। गांव का ही हर्षित आगे की सीट पर बैठा था। कार पुनीत चला रहा था। औरंगाबाद गांव के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और चलती कार में ही हर्षित ने पुनीत की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पुनीत की गर्दन कट गई। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पलटने से बाल-बाल बची।
आरोपी हर्षित माैके से भाग निकला। गर्दन कटने से पुनीत कार में ही लहूलुहान हो गए। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर पुनीत के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मदद से पुनीत कुमार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। नाजुक हालत के चलते पुनीत कुमार को आईसीयू में रखा गया है।
घायल पुनीत के पिता यशपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी हर्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी और घायल के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
Tagsगाड़ीकिसानगर्दनकाटीभर्तीCartfarmerneckcutrecruitmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





