- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सेवानिवृत्त पशु...
x
Rajapakad, राजापाकड़ /कुशीनगर: पशु चिकित्सालय तमकुहीराज में तैनात रहे उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालमणि यादव के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गयी। विभागीय चिकित्सकों व कर्मियों उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्र देकर व गीता की पुस्तक भेंट की गयी।
विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पशु धन प्रसार अधिकारी डॉ महेश गौड़ ने कहा कि हर व्यक्ति की सेवा, शुरुआत के दिन ही सेवानिवृत्त की तिथि निर्धारित हो जाती है।लेकिन उस व्यक्ति के सेवाकाल के दौरान विभागीय कर्मियों के साथ व्यवहार, अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण व प्रशासनिक कार्यों में दक्षता ही, उसके सेवाकाल महत्वपूर्ण आयाम होते है। उन्होंने कहा कि डॉ. लालमणि यादव अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहते थे। अपने मातहतों को हमेशा कुछ न कुछ सलाह व कार्य करने की गुर बताते रहते थे।उनके साथ कार्य करने का उनकी अनुभव बहुत प्रेरणादायक व सीखपरक रही है। डॉ ज्ञानेंद्र किशोर ने डॉ लालमणि यादव को कुशल प्रशासक के साथ अपने चिकित्सीय कार्य मे निपुण बताया। इस अवसर पर ब्रजेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार, हरिशंकर,डॉ. जावेद अंसारी आदि उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारब्रजेश कुमारसुनील कुमार सिंहराजकुमारहरिशंकरडॉ. जावेद अंसारी
Next Story





