उत्तर प्रदेश

योगी के शपथ ग्रहण से पहले ही अवैध निर्माणों पर डंडा, नर्सिंग होम समेत पांच बिल्डिंग सील

Renuka Sahu
24 March 2022 6:09 AM GMT
योगी के शपथ ग्रहण से पहले ही अवैध निर्माणों पर डंडा, नर्सिंग होम समेत पांच बिल्डिंग सील
x

फाइल फोटो 

एलडीए ने अनाधिकृत रूप से बन रही पांच अवैध बिल्डिंग को बुधवार को सील करा दिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एलडीए ने अनाधिकृत रूप से बन रही पांच अवैध बिल्डिंग को बुधवार को सील करा दिया। निर्माणाधीन नर्सिंग होम को भी सील कराया गया। इनकी सीलिंग को लेकर लोगों ने विरोध भी किया। इसके बावजूद पुलिस बल के सहयोग से इन्हें सील कराया गया।

जोन के विहित प्राधिकारी ने बताया कि डॉक्टर गुंजन दास पत्नी डॉक्टर सौरभ अग्रवाल की ओर से भूखंड संख्या 6/76, विनीत खंड में 400 वर्ग मीटर भूखंड में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर एवं प्रथम तल का निर्माण किया था। इसे सील किया गया। डॉक्टर सौरभ अग्रवाल व अन्य ने विनय खंड में भूखंड संख्या 5/59 पर 3500 वर्ग फुट क्षेत्रफल में सेट बैक कवर करते हुए बेसमेंट के लिए दीवार व कॉलम का निर्माण किया था। इसे भी सील किया गया।
अरविंद कुमार उपाध्याय की ओर से भूखंड संख्या-सीपी-71, विराज खंड, गोमती नगर में गैलेक्सी व्यवसायिक टावर के बेसमेंट के पार्किंग क्षेत्र में मटेरियल स्टोरेज हेतु बनाये गए अवैध गोदाम को भी सील किया गया। सतीश पांडेय एवं अन्य द्वारा भूखंड संख्या 5/138 और 5/139 विनीत खंड गोमती नगर में दोनों भूखण्डों को मिलाकर लगभग 588 वर्ग मीटर में टीन शेड डालकर व्यवसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने व स्वीकृत मानचित्र न दिखाए जाने पर उक्त अवैध निर्माण को सील किया गया। इसके अलावा अहमद जमाल की ओर से भूखण्ड संख्या-5/34, विकास खंड, गोमती नगर पर लगभग 4000 वर्ग फिट क्षेत्रफल में सेट बैक को कवर करते हुए आवासीय परिसर में कैफे संचालित किया जा रहा था। इसे भी सील किया गया।
Next Story