- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Etawah: विशम्भर स्वीट...

x
Etawah इटावा: शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित प्रसिद्ध विशंभर स्वीट हाउस में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। घटना इस्लामिया स्कूल के पास हुई। सुबह करीब छह बजे दुकान खुलते ही अचानक अंदर से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की तेज लपटों से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक विशंभर यादव ने बताया कि दुकान खुलते ही अचानक आग लग गई। जब तक आग बुझाने की कोशिश की जाती, तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, करीब 10 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने शुरुआत में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। गनीमत रही कि घटना के वक्त दुकान के अंदर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आग बुझने के बाद, आस-पास की दुकानों का निरीक्षण किया गया ताकि किसी और नुकसान की आशंका से बचा जा सके।स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर दमकल की गाड़ियाँ समय पर नहीं पहुँचतीं, तो आग आस-पास की अन्य दुकानों तक फैल सकती थी। पुलिस और अग्निशमन विभाग फिलहाल घटना की जाँच कर रहे हैं।
TagsEtawahविशम्भरस्वीट हाउसआगनुकसानEtawahVishambharSweet HouseFireDamage जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





