- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Etawah: हाईटेंशन लाइन...
Etawah इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र के लोहिया दौलतपुर गाँव में एक दुखद घटना घटी है, जहाँ मकान निर्माण के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। इस हादसे में मकान मालिक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना गैस प्लांट के पास स्थित नंद किशोर (50) के निर्माणाधीन मकान में हुई। राजमिस्त्री अवध बिहारी (52) नंद किशोर के साथ काम कर रहे थे। काम करते समय दोनों घर के पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों बुरी तरह झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई रेफर कर दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर राहुल बाबू ने भी उनकी हालत गंभीर बताई।हादसे की खबर मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुँचे और फिर नंद किशोर और अवध बिहारी को सैफई पीजीआई ले गए। दुर्भाग्य से, मजदूर अवध बिहारी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मकान मालिक नंद किशोर का इलाज चल रहा है। इस घटना से गाँव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story





