उत्तर प्रदेश

Etawah: श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, ड्राइवर की मौत

Sarita
19 Feb 2025 7:31 AM IST
Etawah: श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर से टकराई, ड्राइवर की मौत
x
Etawah इटावा: महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस थाना बकेवर क्षेत्र में नेशनल हाईवे 19 पर बहेरा ओवर ब्रिज के पास आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। जिससे बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया और 18 श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय सीएचसी महेवा में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा से एक मिनी बस में करीब दो दर्जन श्रद्धालु सवार होकर महाकुंभ प्रयागराज जा रहे थे। सोमवार की रात करीब 2 बजे महेवा के पास बहेरा ओवर ब्रिज के पास आगे चल रहे ट्रेलर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे जा रही श्रद्धालुओं की मिनी बस टकरा गई। टक्कर होते ही चीख पुकार मच गई और बस का चालक अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह उम्र करीब 20 वर्ष ग्राम राहतपुर थाना अरांव जिला फिरोजाबाद दोनों वाहनों के बीच में फंस गया।
चौकी प्रभारी महेवा के पी सिंह व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टोल कर्मियों की मदद से क्रेन की मदद से उसे बाहर निकाला, जिससे चालक राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों गौरी देवी पत्नी साजन, निशांत पुत्र यशपाल, उपेंद्र चौधरी पुत्र रामनाथ व राहुल चौधरी पुत्र राम सहाय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें रवि, ललिता देवी, गौरी देवी, शारदा देवी, बिट्टी देवी, नृप्त सिंह, लालबाबू चौधरी, कामेश्वर चौधरी, बाबूलाल, अनीता पत्नी नृप्त, रानी देवी, संजय सिंह, सुनीता, हरेंद्र, यशोदा देवी, सीता देवी, बबलू कुमार, शान मंडल आदि मामूली रूप से घायल हो गए।
हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रोडवेज बस की चपेट में आने से एक ऑटो चालक घायल हो गया, जिसे सीधे मिनी पीजीआई सैफई भेजा गया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज कुमार उर्फ ​​गुड्डू पुत्र सियाराम दोहरे निवासी ग्राम नया नगला महेवा रात करीब 10 बजे महेवा मॉडल पार्क के पास हाईवे पर खड़ा था तभी अज्ञात रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीधे सैफई भिजवाया जहां से परिजन उसे कानपुर ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Next Story