उत्तर प्रदेश

Etawah: नीम के पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, फैली सनसनी

Sarita
1 March 2026 11:40 AM IST
Etawah: नीम के पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, फैली सनसनी
x
Etawah इटावा : इटावा जिले में बकेवर थाना क्षेत्र के नगला भजू गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सुबह खेत पर नीम के एक ही पेड़ से प्रेमी व प्रेमिका के शव फंदे पर लटके मिले। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर निकले, तो सुंदर बाबा के खेतों के पास स्थित बृजबिहारी राम लखन के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर दो शवों को लटकता देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
बताया गया कि किशोरी ने दुपट्टे से फांसी लगाई थी, जबकि युवक ने गमछे का फंदा बनाकर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।
Next Story