उत्तर प्रदेश

Etawah : बाइक ने खड़े टैंकर को पीछे से मारी टक्कर,युवक की मौत, दो भाई घायल

Sarita
11 Feb 2026 12:59 PM IST
Etawah : बाइक ने खड़े टैंकर को पीछे से मारी टक्कर,युवक की मौत, दो भाई घायल
x
Etawah इटावा: जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के महेवा के पास कानपुर-इटावा हाईवे पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। अपनी बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे दो चचेरे भाइयों की बाइक हाईवे पर खड़े एक टैंकर से पीछे से टकरा गई। इस भयानक हादसे में 19 साल के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गहोबा गांव निवासी करन सिंह का बेटा सूरज अपने छोटे भाई तुलसीराम कटियार और चचेरे भाई अरविंद के साथ भरथना थाना क्षेत्र के रमायन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। तुलसीराम के मुताबिक, तीन अलग-अलग बाइकों पर कुल सात लोग शादी में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ही उनकी बाइक कानपुर-इटावा हाईवे पर महेवा के पास पहुंची, तो सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर गए और बाइक पूरी तरह डैमेज हो गईं। एक्सीडेंट की जगह पर अफरा-तफरी मच गई।पीछे चल रहे साथियों ने तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म किया। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को CHC महेवा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया।तुलसीराम और अरविंद की हालत गंभीर होने पर उन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही मृतक के घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Next Story