- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Etawah: शॉर्ट सर्किट...
उत्तर प्रदेश
Etawah: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, गरीब मजदूर का घर जलकर खाक
Sarita
18 Oct 2025 8:14 AM IST

x
Etawah इटावा: नगर क्षेत्र के नगला गुडे स्थित कांशीराम कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग में एक महिला मजदूर का पूरा घर और घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। करीब 30,000 रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई। कॉलोनी के ब्लॉक 36 की तीसरी मंजिल पर रहने वाली उर्मिला देवी पत्नी राम गोपाल के कमरे से धुआं उठता देख परिवार और पड़ोसी घबरा गए।
लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। करीब आधे घंटे की मशक्कत और पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। प्रभावित परिवार के सदस्य नरेंद्र ने बताया कि आग में करीब 6 क्विंटल गेहूं, रजाई, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। उर्मिला देवी मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं। वह पूड़ियाँ बनाकर घर का खर्च चलाती हैं। अचानक लगी इस आग ने परिवार को आर्थिक तंगी में डाल दिया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को फिर से अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद करने की गुहार लगाई है। सौभाग्य से, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
TagsEtawahशॉर्ट सर्किटआगमजदूरघरखाक Etawahshort circuitfirelaborerhouseashes. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





