उत्तर प्रदेश

Etah: घर में अकेला देख दिव्यांग युवती से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

Tara Tandi
28 July 2024 10:53 AM IST
Etah: घर में अकेला देख दिव्यांग युवती से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म
x
Etah एटा: दिव्यांग युवती से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। वो घर पर अकेली थी। बाद में जब परिवार के लोग आए, तो उसकी हालत देख गुस्से से आग बबूला हो गए। घरवालों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जलेसर थाना क्षेत्र के राजा के रामपुर में दिव्यांग युवती से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घर के सभी सदस्य धान की रुपाई के लिए खेत गए हुए थे। दिव्यांग युवती घर में अकेली थी। उसी दौरान मौका देखकर पड़ोसी युवक घर में घुस आया। उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वो वहां से भाग निकला।
परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो युवती का हालत देख उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने पूरी घटना बताई। इसके बाद गुस्साए घरवालों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट से वो बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पीड़िता की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Next Story