- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur में पुलिस...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार
Tara Tandi
7 July 2025 7:12 PM IST

x
Saharanpur सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने सोमवार को बताया कि बीती देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान कोलकी टोल प्लाजा के पास पुलिस ने हरियाणा की ओर से आ रही बिना नम्बर की मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया जिस पर तीन बदमाशाें ने पुलिस पर फायरिंग करते हुये भागने का प्रयास किया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में खजूरी अकबर रोड पर एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो साथी अन्धेरे का लाभ लेकर फरार हो गये। घायल अभियुक्त की पहचान अरमान उर्फ सिप्पी ( सिरसा) के रूप में हुई हैं। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
फरार बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए काॅम्बिग की जा रही है। तिवारी ने बताया कि घायल अभियुक्त के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर चार जिन्दा खोखा कारतूस, 32 बोर बरामद हुये हैं। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ पंजाब व हरियाणा में रंगदारी व एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं।
TagsSaharanpur पुलिसबदमाशों बीच मुठभेड़इनामी बदमाश गिरफ्तारSaharanpur PoliceEncounter between criminalsrewarded criminal arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





