- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उत्तर प्रदेश में कार...
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में कार और ई-रिक्शा के जोरदार टक्कर से चालक की मौत
Apurva Srivastav
20 May 2024 12:36 PM IST

x
संभल। सदर कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी मार्ग पर अर्टिगा कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग गया।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कमलपुर सराय निवासी रूपकिशोर (24 वर्ष) पुत्र महेश सोमवार को तड़के में पंजीकृत ई रिक्शा में लौकी लादकर चंदौसी मंडी समिति के लिए चला। तड़के करीब 4 बजे जैसे ही चंदौसी मार्ग पर गौरी शंकर कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचा तो चंदौसी की ओर से आई अर्टिगा कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में रूपकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया ई रिक्शा और कार क्षतिग्रस्त हुईं। चालक कार को छोड़कर भाग गया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस रूपकिशोर को जिला अस्पताल लाई। यहां डॉक्टर ने रूपकिशोर को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में रूपकिशोर के भाई ओमकार ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी।
Tagsउत्तर प्रदेशकार ई-रिक्शाजोरदार टक्करचालक मौतUttar Pradeshcar e-rickshawmassive collisiondriver deathउत्तर प्रदेश खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





