- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- 'शराब पीते हैं, मांस...
उत्तर प्रदेश
'शराब पीते हैं, मांस खाते हैं?' राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू में धार्मिक आचरण पर सवाल
Gulabi Jagat
12 Aug 2026 7:17 AM IST

x
'शराब पीते हैं, मांस खाते हैं?' राम मंदिर CEO पद के इंटरव्यू में धार्मिक आचरण पर सवाल
AYODHYA अयोध्या। राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए चयन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। 11 अगस्त से CEO पद के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 12 अगस्त तक चलने वाली है। इस महत्वपूर्ण पद के लिए चयन प्रक्रिया को लेकर अयोध्या और धार्मिक क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।
राम मंदिर के सीईओ पद के लिए देशभर से 5,300 से ज्यादा आवेदन आए थे. इनमें से सिर्फ 18 योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू दौर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. पहले दिन 10 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया और अब बाकी 8 उम्मीदवारों का इंटरव्यू बुधवार को होगा.
इंटरव्यू का आयोजन अयोध्या राम मंदिर परिसर के उत्तरी हिस्से में स्थित ग्रीन हाउस में हुआ. मंगलवार को हुए इंटरव्यू में तीन पूर्व आईएएस अधिकारी, एक रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर और चार पूर्व सैन्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी अधिकारी शामिल हुए.
पहले दिन दो सेशन में इंटरव्यू: मंगलवार को 18 में से 10 उम्मीदवारों का आमने-सामने इंटरव्यू हुआ, जिसमें चार पूर्व IAS अधिकारी शामिल रहे. इंटरव्यू सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जो दो सेशन में चला. पहला सेशन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जबकि दूसरा सेशन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहा. हर कैंडिडेट से लगभग 25 से 30 मिनट तक बातचीत की गई.
पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडेय भी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हैं और उनका इंटरव्यू आज होना है. वो यूपी STF के संस्थापक सदस्यों में रहे हैं और लखनऊ के अलीगंज स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के सचिव भी हैं.
इन अधिकारियों के नाम चर्चा में: पूर्व IAS अधिकारी योगेश्वर मिश्रा का नाम भी चर्चा में है, जो फैजाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं. राम मंदिर के सीईओ पद के इंटरव्यू के दौरान चयन समिति के तीनों सदस्य, कैंडिडेट्स और राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन मौजूद रहे.
जानिए इंटरव्यू में क्या-क्या पूछा गया: उम्मीदवारों से इंटरव्यू से पहले लगभग तीन दर्जन सवालों वाला ऑनलाइन Google Form भरवाया गया.
इंटरव्यू में उम्मीदवारों से उनके प्रशासनिक पदों पर काम करने के अनुभव, धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के संचालन और राम मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्लान पर सवाल किए गए.
इंटरव्यू में कैंडिडेट्स से राम मंदिर और भगवान श्रीराम के लिए आस्था की गहराई को भी परखा गया.
उनसे धार्मिक संस्थानों के संचालन के पुराने अनुभव और मंदिर प्रबंधन को लेकर उनके विजन से जुड़े सवाल भी पूछे गए.
उनके सीवी में दिए गए डिटेल्स के बारे में पूछा गया और उनकी पसंद- नापसंद को लेकर भी सवाल किए गए.
उम्मीदवारों से पूछा गया कि क्या वो शिखा रखते हैं, जनेऊ पहनते हैं और शुद्ध शाकाहारी हैं या मांसाहारी भोजन करते हैं
इसके अलावा शराब पीने और हिंदू धार्मिक परंपराओं के हिसाब से पोशाक पहनने में सहज होने से जुड़े सवाल भी पूछे गए.
उम्मीदवारों से उनके परिवार और बड़े धार्मिक आयोजनों में भीड़ प्रबंधन को लेकर भी जानकारी मांगी गई.
2 सितंबर को CEO का ऐलान: इंटरव्यू का अगला दौर आज भी जारी रहेगा. समिति को 2 सितंबर तक तीन नामों का पैनल राम मंदिर ट्रस्ट को सौंपना है. इसके बाद ट्रस्ट की कार्यकारी समिति अंतिम तीन उम्मीदवारों में से CEO का चयन करेगी और राम मंदिर के सीईओ का ऐलान किया जाएगा.
CEO मंदिर ट्रस्ट का सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी होगा और उसके जिम्मे प्रशासनिक, वित्तीय, कानूनी, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं से जुड़े बड़े फैसले होंगे.
बता दें कि राम मंदिर में चंदा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने सीईओ नियुक्त करने का फैसला किया है. सीईओ के सिलेक्शन के लिए तीन सदस्यीय विशेष समिति बनाई गई है. इस समिति में रिटायर्ड जज प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी शामिल हैं.
Tagsराम मंदिरराम मंदिर ट्रस्टCEO चयनअयोध्याराम मंदिर CEOइंटरव्यू प्रक्रियाराम मंदिर ट्रस्ट CEOअयोध्या मंदिरमंदिर प्रशासनCEO इंटरव्यूशराब पीते हैंमांस खाते हैंराम मंदिर CEO इंटरव्यूजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





