उत्तर प्रदेश

विषम परिस्थितियों में घबराये नही पुलिस को करें फोन: थानाध्यक्ष Sanjay Kumar

Gulabi Jagat
23 Sept 2024 5:36 PM IST
विषम परिस्थितियों में घबराये नही पुलिस को करें फोन: थानाध्यक्ष Sanjay Kumar
x
Kushinagar राजापाकड़। कुशीनगर: गुरवलिया बाजार स्थित बागीश्वरी रामवासी पी जी कालेज में सोमवार को महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी गयी तथा विषम परिस्थितियों में पुलिस से खुलकर अपनी समस्या को साझा करने के लिये जागरूक किया गया। जानकारी देते हुये थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी संजय कुमार ने बताया कि पावर हेल्फ लाइन 1090 महिलाओं और युवतियों के आत्मसम्मान तथा सुरक्षा के लिए शुरू की गई है। जिससे अब महिलाएं छेड़खानी की घटना की शिकायत तत्काल 1090 पर या अपने समीप के थाने में फोन कर दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा पावर लाइन 1090 की सफलता के बाद वुमेन सिक्युरिटी ऐप 1090 भी शुरू किया गया है जिसके तहत काफी संख्या शिकायतों का निस्तारण कर महिलाओं को सहायता दी गयी है।
इस दौरान महिला कांस्टेबल ज्योति झा, अनामिका सिंह, प्रियंका सिंह, ममता कुमारी, उपासना गुप्ता ने भी छात्राओं को सुरक्षित रखने के तरीकों के बारे में बताया। कार्यक्रम में संजय यादव, विनय कुमार यादव, योगेश कुमार यादव, सुनील राजभर, राहुल प्रसाद,नीलम त्रिपाठी, मनीषा शर्मा, के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ0 शक्ति प्रकाश पाठक ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रमोद त्रिपाठी ने की।
Next Story