उत्तर प्रदेश

District Magistrate नेहा ने जनपद में पूरा किया एक साल का कार्यकाल, विकास और सुशासन के पथ पर जनपद

Gulabi Jagat
13 Jun 2024 11:10 AM GMT
District Magistrate नेहा ने जनपद में पूरा किया एक साल का कार्यकाल, विकास और सुशासन के पथ पर जनपद
x
गोण्डा Gonda: जिलाधिकारी नेहा शर्मा District Magistrate Neha Sharma ने जनपद गोंडा में अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। उन्होंने 12 जून 2023 को जिले की बागडोर संभाली थी। इन चंद महीनों में ही उन्होंने बदलते गोंडा की नई तस्वीर खींच दी है। कभी प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिना जाने वाला गोंडा आज स्वच्छता, विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर है। उनके बेहतरीन प्रबंधन और दृढ़ इच्छा शक्ति का ही नतीजा है कि जनपद में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हो गए।
बात चाहें, सरकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की हो या जनपद में विकास के नए आयाम तलाशने की, नेहा शर्मा जनपदवासियों के लिए एक उम्मीद बनकर आई हैं। ग्राम चौपाल, जनता दर्शन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसी कोशिशों से जहां जनता के दिलों में जगह बनाई है। वहीं, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी ढंग से लागू कर सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास जगाया है। उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि प्रोजेक्ट वनटांगिया जैसे सफल अभियानों से वर्षों से जंगलों में जीवन जीने को मजबूर इस पिछड़े समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की गई। लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ ही जनपद की तस्वीर भी बदली है।
District Magistrate
शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रतिबद्ध
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासन को आम जनपदवासियों तक पहुंचे की दिशा में पहला कदम जून 2023 में ग्राम चौपाल के रूप में उठाया। जिलाधिकारी District Magistrate ने स्वयं शिकायतों की सुनवाई का फैसला लिया। बात सिर्फ सुनवाई तक सीमित नहीं रखी। सभी अधिकारियों को इनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी स्वयं एक-एक शिकायत पर समीक्षा की। ग्राम चौपाल 1.0 की सफलता के बाद अब आगामी 21 जून से ग्राम चौपाल 2.0 की भी शुरुआत की जा रही है।
स्वच्छताः एक जीवन शैली के रूप में
स्वच्छ भारत के संदेश को हर जनपदवासी तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने अगस्त 2023 में मेरा गोण्डा, मेरी शान अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश के किसी भी जिले में आयोजित अब तक के सबसे बड़ा स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। अभियान का विस्तार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में किया गया। जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता के इस महाभियान को जनपद की पहचान से जोड़ा गया। स्वच्छा वॉरियर के रूप में युवा इसका हिस्सा बन रहे हैं। क्विक रेस्पॉरेंस टीम के माध्यम से स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अच्छे नतीजे भी आए।
बदल रही जनपद की रंगत
छह महीने पहले जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य अब दिखने लगा है। गोंडा शहर के सार्वजिनक स्थलों की जो दीवार कभी गंदगी का कहानी बयां करती थी वह आज मिशन शक्ति वॉल और स्वीप वॉल के रूप में बदलाव का संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। अदम गोंडवी मैदान की दीवार पर बनी एसडीजी वॉल विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शा रही है। शहर के पुराने सकरा तालाब, रेलवे स्टेशन के साथ के तालाब समेत कई स्थलों को संरक्षित करने का कार्य किया गया है।
मुख्यधारा से जुड़ा वनवासी समुदाय
सरकार की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गोण्डा के नवाबगंज और मनकापुर विकासखंड के वनटांगिया ग्रामों में रहने वाले वनवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू की। विकास को गांववासियों की तहलीज तक पहुंचाने के लिए सबसे पहले सड़क निर्माण का कार्य किया गया। आजादी के 76 वर्षों के बाद भी बिजली जैसी आवश्यक सेवा से वंचित इस समुदाय के गांवों तक रोशनी को पहुंचाया। कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से युवाओं के जीवन को बदलने की दिशा में काम किया जा रहा है। दीपावली पर वनटांगिया महोत्सव का भी आयोजन किया गया।
महिला सशक्तिकरणः मिशन शक्ति कैफे व अरगा स्टोर
मिशन शक्ति कैफे और अरगा स्टोर की रूप में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल की गई। इन स्टोर का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा ही किया जा रहा है। जनपद के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज से लेकर विकास भवन तक में इनका संचालन किया जा रहा है। जल्द ही, डीएम कार्यालय परिसर में भी शुरुआत की जाएगी। खास बात यह है कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार अरगा ब्रांड के उत्पादों अरगा स्टोर पर उपलब्ध कराए जाते हैं।
सबसे बड़ा कन्या पूजन कर बनाया रिकॉर्ड
जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा बीती 22 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े कन्या पूजन का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित किया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस दर्ज भी किया गया है। जनपद में 11800 से ज्यादा कन्याओं का कन्या पूजन किया गया।
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही
विकास की नई राह तैयार करने के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए गए। बीते कुछ महीनों में सामने आए एक दर्जन से ज्यादा प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही की गई। इतना ही नहीं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जैसे प्रकरणों में संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराने जैसे कदम भी उठाए गए हैं।
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराया लोकसभा चुनाव Lok Sabha Elections
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद में लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने में भी सफलता हासिल की। इस दौरान सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के माध्यम से मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में जनपदवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु कई पहल की गई। ट्रांसजेंडर समुदाय को स्वीप से जोड़कर इन्हें मुख्यधारा में लाने की पहल की गई। वहीं, युवाओं, महिलाओं से लेकर दिव्यांगजनों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई। इसी कोशिश का नतीजा है कि एक ओर जहां देश भर में ज्यादातर लोकसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत में गिरावट आई, वहीं गोण्डा अपनी पुरानी स्थिति बरकरार रखने में सफल रहा।
Next Story