- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जिलाधिकारी Gonda और...
जिलाधिकारी Gonda और पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुना गया
Gonda गोण्डा: आज दिनांक 17.08.2024 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में कर्नलगंज तहसील गोण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी गोण्डा नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान अधिकारीगणों द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अधिकारीगणों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कर्नलगंज सुश्री नेहा मिश्रा, क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर प्रताप सिंह, प्रशिक्षु उपाधीक्षक सुश्री नित्या गोस्वामी प्र0नि0 कर्नलगंज सहित राजस्व व पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
![Gulabi Jagat Gulabi Jagat](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542630-c76cdf9c-3b9f-4516-be18-f703e9bac885.webp)