उत्तर प्रदेश

श्रीकृष्ण को नन्द के घर ले जाने वाले दृश्य से रोमांचित हुए श्रद्धालु

Gulabi Jagat
21 March 2025 10:51 PM IST
श्रीकृष्ण को नन्द के घर ले जाने वाले दृश्य से रोमांचित हुए श्रद्धालु
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर : सेंदुरिया बुजुर्ग गांव के माँ कंकाली मन्दिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीरूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की रात्रि में वृन्दावन से आए रासलीला मंडली ने कारागार में जन्मे भगवान श्रीकृष्ण को वासुदेव द्वारा नन्द बाबा के घर पहुचाने एवं जनमोत्स्व की दृश्य प्रस्तुत किया।
श्रीधाम वृंदावन के रासलीला मंडली के कलाकारों ने कारागार में भगवान श्री कृष्ण जन्म और वासुदेव के द्वारा नन्द बाबा के घर ले जाने का मनमोहक मंचन किया जिसे देख श्रंद्धालू भाव विभोर हो गये।मंडली के कलाकार नरसी भगत सिंह और श्री कृष्ण के रोल कर रहे लवकुश जोसी व कंस के रोल में कन्हैया सिंह राजपूत और वासुदेव के रोल कर रहे व्यास नन्द किशोर ने भगवान श्री कृष्ण को सुप में नन्द बाबा के घर ले जा रहे दृश्य को प्रस्तुति की,जो मौजूद श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।उसके पूर्व ग्राम वासियों के राधा - कृष्ण की पूजा के साथ शुरू की गई। लीला के दौरान कलाकारो ने अपने लीलाओं से पूरे पंडाल के श्रंद्धालुओं को भाव विभोर पर विवश कर दिया। नन्द बाबा के घर जनमोत्स्व के दौरान पूरा पंडाल श्रीकृष्ण की भक्तिमय नजर आया। इस यज्ञ के यज्ञाचार्य डा,पं.हरिकेश शास्त्री जो अपने वैदिक मंत्रोच्चारण कर प्रतिदिन सुबह और शाम यज्ञशाला में पूजन पाठ कर रहे हैं। विंध्याचल धाम से चल के आयी कथावाचिका भक्ति किरण शास्त्री ने अहंकारी रावण की कथा सुनाई। इस महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष बिजली यादव,प्रभुनाथ यादव,लक्ष्मण गुप्ता,अखिलेश,प्रकाश गुप्ता योगेश,उमेश गुप्ता,बाल्मीकि,महेश,बबलू ,जंत्री,स्वाभिमान कुमार,सूरज,उमेश यादव मुन्ना कुशवाहा,अनुज यादव,घनश्यामशामिल होकर श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था में लगे हैं।
Next Story