उत्तर प्रदेश

सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में लगा भक्‍तों का तांता, सुबह से ही लगी कतारें

Sarita
8 Aug 2022 9:17 AM IST
Devotees throng the pagodas on the last Monday of Sawan, queues started since morning
x

फाइल फोटो 

सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर आज शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर आज शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी है। सुबह से ही मन्दिरों के बाहर भक्‍तों की कतार दिख रही है। लखनऊ के मनकामेश्वर मन्दिर के बाहर भी देर रात से भक्तों की कतार लग गई। महंत देव्या गिरि ने बताया कि सुबह चार बजे मन्दिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए। रात 11 बजे तक भक्त भोलेनाथ के दर्शन कर सकेंगे। गर्भगृह में भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बाहर से जलधारी पात्र से भक्त जल और दुग्धाभिषेक कर पा रहे हैं।


Next Story