- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farmers की समस्याओं पर...

Noida नोएडा : भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को गौतमबुद्धनगर जिले के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में अपर पुलिस उपायुक्त (नोएडा) मनीषा सिंह से मुलाकात की। इस दौरान किसानों और आम नागरिकों से जुड़े पुलिस-प्रशासन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से जुड़ी कई समस्याएं एडीसीपी के सामने रखीं और उनके त्वरित समाधान की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में किसानों और आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस पर अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान परिवार या आम नागरिक को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।एडीसीपी ने कहा कि यदि कहीं भी पुलिस से संबंधित कोई शिकायत या गलत गतिविधि सामने आती है, तो उसे तुरंत पुलिस प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने आश्वासन दिया कि हर शिकायत पर गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मनीषा सिंह ने यह भी कहा कि नोएडा में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनसहयोग के बिना सुरक्षित और व्यवस्थित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।उन्होंने आगे कहा कि नोएडा को देश के अग्रणी और सुरक्षित शहरों में शामिल करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है, जिसमें जनता का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर भाकियू के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जिला संरक्षक झलकेश बाबू, रविंद्र भगत, सुभाष नेता, विपिन प्रधान, प्रदीप भाटी, अनिल अवाना, अमित अवाना, शैलेश बेसोया सहित अन्य लोग शामिल रहे।बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस के आश्वासन पर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि आगे से किसानों और आम जनता से जुड़े मामलों में तेजी से समाधान मिलेगा।





