उत्तर प्रदेश

रोमांचक मुकाबले में मेजबान को एक गोल से पराजित कर देवरिया की टीम फाइनल

Gulabi Jagat
14 Feb 2025 10:00 PM IST
रोमांचक मुकाबले में मेजबान को एक गोल से पराजित कर देवरिया की टीम फाइनल
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय स्पोर्टिंग क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 46 वें आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में मेडिकल कालेज देवरिया ने मेजबान संजय क्लब को 1-0 से पराजित कर फाइनल का टिकट कटाया।
शुक्रवार को पहले हाफ तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। खेल समाप्त होने के आठ मिनट पहले देवरिया के खिलाडी ने गोल दागकर अपनी टीम को अजेय बढ़त दिलाई। मुख्य निर्णायक खुर्शेद आलम, लाइनमैन ज्ञान प्रकाश चौहान व प्रभात मिश्र तथा महमूद अंसारी ने कमेंट्री की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ट्रांसपोर्टर योगेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि नंदलाल चौहान व अतिविशिष्ट अतिथि मृत्युंजन सिंह मोनू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष व प्रधान मुन्नीलाल गोंड, प्रधानगण अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, ओमप्रकाश उर्फ भुआल गोंड, रमाकांत पांडेय, सच्चिदानंद महंथ, राजेंद्र सोखा, मंशी अंसारी, लाल पहाड़ी, चंदन पासवान, मंगरु चौहान, राजीनंद, ऐनुल्लाह अंसारी आदि मौजूद रहे।
Next Story