उत्तर प्रदेश

Deoria: मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से पुजारी समेत दो की मौत

Sanjna Verma
30 Jun 2024 7:42 PM IST
Deoria: मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से पुजारी समेत दो की मौत
x
Deoriaदेवरिया: जिले में रविवार को बारिश के बीच एक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरने से पुजारी समेत दो लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। police ने यह जानकारी दी। थाना कोतवाली प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब एक बजे तेज बारिश के दौरान गोपालपुर गांव में स्थित एक मंदिर में कुछ लोग शरण लिये हुए थे तभी अचानक मंदिर पर आकाशीय बिजली गिरी।
उन्होंने बताया कि इसका असर इतना जबरदस्त था कि इसकी जद में आने से मंदिर के पुजारी राधेश्याम गिरि (50) और राजनाथ कुशवाहा (40) नामक एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। शर्मा ने बताया कि हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए जिनका उपचार Medical college में किया जा रहा है। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजन तथा घायलों को नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।
Next Story