उत्तर प्रदेश

Deoria accident: खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार, चार युवकों मौत

Sarita
28 Jan 2025 12:34 PM IST
Deoria accident: खड़ी ट्रक से टकराए बाइक सवार, चार युवकों  मौत
x
Deoria accident: यूपी के देवरिया जिले के महुआडीह क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मंगलवार को बताया कि हेतिमपुर हाईवे पर कल देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिंटू गौड़ (22), नितेश सिंह (23), अतुल सिंह (24) और अंकित गौड़ (24) की मौत हो गई।
चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और उनकी बाइक खड़ी ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों में तीन कुशीनगर और एक देवरिया जिले का निवासी है।
Next Story