उत्तर प्रदेश

लखीमपुर-खीरी के फरधान रेलने स्टेशन पर मिला युवक का शव, मचा हड़कप

Apurva Srivastav
28 May 2024 10:36 AM IST
लखीमपुर-खीरी के फरधान रेलने स्टेशन पर मिला युवक का शव, मचा हड़कप
x
उत्तर प्रदेश : थाना व कस्बा फरधान रेलने स्टेशन के निकट रेल पटरी पर एक युवक का शव मंगलवार की सुबह क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा गया। इससे सनसनी फैल गई। तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
मंगलवार की सुबह कस्बा फरधान के कुछ लोग रेल पटरी की तरफ गए थे। इसी बीच उनकी नजर रेलवे स्टेशन के निकट रेल पटरी पर क्षत-विक्षत हालत में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव पड़े होने की खबर पर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। मृतक युवक जींस की पैंट और आर्मी डिजाइन की टीशर्ट पहने था। उसकी जेब से कोई पहचान पुत्र नहीं मिला है। शव के पास 27 मई का ओयल हाल्ट से गोला का रेल टिकट पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
Next Story