उत्तर प्रदेश

डीसीएम ने खड़ी बस में मारी टक्कर, चालक, परिचालक समेत तीन की मौत

Sarita
19 July 2022 10:00 AM IST
DCM collides in a parked bus, three including driver, operator died
x

फाइल फोटो 

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह खड़ी बस में डीसीएम ने टक्कर मार दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह खड़ी बस में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बस के चालक, परिचालक समेत तीन की मौत हो गई। वहीं तीन सवारियां घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

मंगलवार सुबह करीब 3:10 बजे आगरा से लखनऊ वाली साइड में किलोमीटर संख्या 123 पर बस नंबर यूपी 51BT2148 में खराबी होने के कारण बस खड़ी हो गई थी। इस पर चालक-परिचालक बस के पीछे खड़े होकर खराबी देख रहे थे।
इस बीच एक डीसीएम के चालक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सैफई में भर्ती कराया गया है।
Next Story