- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- खतरा मंडरा रहा कानपुर...
उत्तर प्रदेश
खतरा मंडरा रहा कानपुर एयरपोर्ट पर, मिली बम से उड़ाने की धमकी
Saba Naaz
30 Jun 2025 6:49 AM IST

x
Kanpur कानपुर : कानपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रविवार की सुबह एयरपोर्ट निदेशक के पास धमकी भरा ई-मेल आया है, जिस पर परिसर की चौकसी बढ़ा दी गई।
सीआईएसएफ, एयरफोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। परिसर के अंदर और बाहर आने जाने वालों की चेकिंग की जा रही है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड तैनात कर दिए गए हैं। ऐसा ही धमकी भरा ई-मेल देश के 41 एयरपोर्ट अधिकारियों के पास आया है। निदेशक संजय कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे एक ई-मेल आया था, जिसमें एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है।
ऐसे ही ई-मेल देश भर के कई एयरपोर्ट को भेजे गए हैं। ई-मेल आने के बाद से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ, सेना और पुलिस की ओर से निगरानी की जा रही है। इसकी वजह से फ्लाइट पर कोई असर नहीं पड़ा है। यात्रियों को भी किसी तरह की कोई असुविधा नहीं हुई है।
धमकी के बाद से आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन और संवेदनशील लोगों पर नजर रखी जा रही है। चकेरी, जाजमऊ, कैंट, रेलबाजार थानों की पुलिस को भी सतर्क रहने के निर्देश जारी हुए हैं। एसीपी के मुताबिक एयरपोर्ट के अधिकारियों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस की टीम ई-मेल की जांच कर रही है।
Tagsकानपुरएयरपोर्टधमकीKanpurairportthreatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





