- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- श्रीकृष्ण के बाल लीला...
उत्तर प्रदेश
श्रीकृष्ण के बाल लीला को देखने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Gulabi Jagat
20 March 2025 10:48 PM IST

x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: सेंदुरीया बुजुर्ग गांव के टिले पर स्थित माँ कंकाली मन्दिर परिसर में नौ दिवसीय श्रीरूद्र महायज्ञ का आगाज़ हुआ। पहले दिन बुधवार की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रदर्शन वृन्दावन से आए रासलीला मंडली ने किया।
श्रीधाम वृंदावन के रासलीला मंडल के नरसी भगत सिंह बृजवासी के भक्ति गीतों पर कलाकारों ने राधा-रानी नृत्य को प्रस्तुति की, जो मौजूद श्रद्धालुओं के लिए मुख्यतः आकर्षण का केंद्र रहा। महायज्ञ के प्रथम दिवस रासलीला का आरंभ समस्त ग्राम वासियों के राधा - कृष्ण की पूजा के साथ की गई। लीला के दौरान कलाकार लवकुश,सुंदरम,नन्द किशोर ने मयूर नृत्य कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मयूर नृत्य के दौरान पूरा पंडाल श्रीकृष्ण की भक्तिमय नजर आया। इस यज्ञ के यज्ञाचार्य डा,पंडित,हरिकेश शास्त्री जो अपने वैदिक मंत्रोच्चारण कर प्रतिदिन सुबह और शाम यज्ञशाला में पूजन पाठ कर रहे हैं। व कथा वाचिका भक्ति किरण शास्त्री ने श्री कृष्ण की कथा सुनाई। इस यज्ञ में शक्रिय कार्यकर्ता के रूप में समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधान बिजली यादव,प्रभु यादव,लक्ष्मण गुप्ता,अखिलेश,योगेश,उमेश,बाल्मीकि,महेश,बबलू ,जंत्री,सूरज, शामिल होकर श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्था में लगे हैं।
Tagsश्रीकृष्णबाल लीलाश्रद्धालुओं की भीड़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





