उत्तर प्रदेश

Crime: पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का पत्नी ने लगाया आरोप, मामला दर्ज

Sanjna Verma
3 Aug 2024 7:27 AM GMT
Crime: पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म का पत्नी ने लगाया आरोप, मामला दर्ज
x
UP उत्तर प्रदेश: राजधानी के नाका क्षेत्र निवासी महिला ने अपने पति पर चीन ले जाकर अश्लील फिल्म दिखाने और अफ्रीकी युवक से संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। चीन स्थित भारतीय दूतावास की मदद से पीड़िता लखनऊ लौटी और report दर्ज कराई। नाका क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शादी चीन में नौकरी करने वाले गणेश गंज निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। मायके वालों पर 15 लाख रुपये देने का दबाव बनाया गया। इसके बाद पति अकेले ही चीन चला गया।
काफी समझाने के बाद एक महीने बाद पति ने उसे चीन बुला लिया। वहां पति शराब पीकर रोज मारपीट करने लगा। पति उसकी जरूरतों के लिए पैसे नहीं देता था। इससे महिला नौकरी भी करने लगी, लेकिन पति उसकी सैलरी छीनकर खर्च कर देता था। कोरोना काल में लखनऊ आते समय पति ने उसका वीजा, प्लेन का टिकट और दो लाख रुपये छीन लिए। जब वह ससुराल पहुंची तो सास, ननद और देवर ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। 11 सितंबर 2022 को जब पीड़िता चीन जाने लगी तो पति ने जबरन करीब ढाई लाख रुपये छीन लिए।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक उसका पति भी उसके पीछे-पीछे चीन चला गया। वह उसे जबरन अश्लील Movie दिखाता और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता। इन कृत्यों का वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को दिखाता। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने अपनी पत्नी पर अफ्रीकी युवक से यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो उसने उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो पीड़िता के परिजनों को भेज दिए। इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पति समेत अन्य के खिलाफ उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 10 लाख के जेवर चुराकर भाग गया पति
महिला का कहना है कि जब उसने हत्या के प्रयास की शिकायत चीन की पुलिस से की तो पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। कुछ दिन बाद उसका पति 10 लाख के जेवर चुराकर भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने उसके पति की तलाश की और जेवर बरामद किए। पीड़िता जब अपनी बेटी के साथ लखनऊ आई और थाने में पति की शिकायत की तो उसने माफी मांगकर पुलिस के सामने मामला शांत कराया।
चीन स्थित भारतीय दूतावास में दर्ज कराई शिकायत
महिला का कहना है कि वह 4 मार्च 2024 को अपने
पति
के साथ दोबारा चीन पहुंची। जहां वह रोजाना उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की कोशिश करने लगा। जान को खतरा देख पीड़िता ने चीन स्थित भारतीय दूतावास में पति के अत्याचारों की शिकायत की। जहां अफसरों ने उसे भारत पहुंचकर स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराने को कहा। अफसरों के निर्देश पर वह लखनऊ अपने घर लौट आई। इसके साथ ही उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी।

Next Story