भारत
Land Dispute: 3 लोगों की हत्या, दिल दहला देगी ये वारदात
jantaserishta.com
24 Jun 2024 6:34 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
DAMOH दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में जमीन विवाद के चलते तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हमलावरों ने दो लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. जबकि एक शख्स को तेजधार हथियार से काट डाला. मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल थे. जिनमें पिता, पुत्र और भतीजा था. अब पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है.
एमपी के दमोह जिले में यह सनसनीखेज वारदात सोमवार की सुबह अंजाम दी गई. जब कुछ अनजान हमलावरों ने 50 वर्षीय एक व्यक्ति, उसके बेटे और भतीजे को मौत की नींद सुला दिया.
दमोह के पुलिस अधीक्षक (SP) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि हत्या के इस गंभीर मामले में दो अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि यह घटना दमोह देहात (ग्रामीण) थाना क्षेत्र के बांसतारखेड़ा गांव में हुई.
पुलिस अधीक्षक (SP) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि गांव में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर मार डाला गया. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह घटना परिवार में जमीन विवाद का नतीजा है.
पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि इस ट्रिपल मर्डर केस की जांच पड़ताल जारी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रमेश विश्वकर्मा, उनके बेटे उमेश विश्वकर्मा (23) और भतीजे रवि विश्वकर्मा (24) के रूप में हुई है.
पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर जाकर तीनों शव कब्जे में ले लिए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में अभी तक आरोपियों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.
Tagsमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश न्यूज़दमोहदमोह न्यूज़3 लोगों की हत्यादिल दहला देगी ये वारदातहत्यागोली मारकर हत्यासनसनीखेज वारदातMadhya PradeshMadhya Pradesh NewsDamohDamoh Newsmurder of 3 peoplethis incident will shock youmurdermurder by shootingsensational incident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





