उत्तर प्रदेश

Crime: शौच के लिए निकली भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार

Sanjna Verma
17 Aug 2024 1:12 PM IST
Crime: शौच के लिए निकली भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार
x
बस्ती Basti: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां चाचा ने शौच के लिए बाहर गई अपनी भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया और चाचा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की बार-बार रिश्ते की गुहार लगाती रही लेकिन चाचा ने उसकी एक न सुनी और उसका मुंह बंद कर उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म
जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद जाते समय चाचा ने भतीजी को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने रोते हुए अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई।
उसके बाद बड़ी बहन ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मैं शाम को शौच के लिए सिवान में जा रही थी। तभी रास्ते में मेरा चाचा
आया
और मेरा मुंह बंद करके मुझे गन्ने के खेत में ले गया और मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम किया। जिसके बाद चाचा ने जाते समय मुझे धमकी दी और कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीओ हरैया अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस टीम गठित कर दी गई है। आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story