छत्तीसगढ़
सस्पेंड: हेडमास्टर पर गिरी गाज, साथियों संग किया महिला से गैंगरेप
jantaserishta.com
17 Aug 2024 1:03 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी नगरी बिलासपुर में गैंगरेप में शामिल हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद शिक्षक अखिलेश सिंह चंदेल को निलंबित किया है। बता दें कि आरोपी हेड मास्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया था। बताया जा रहा है कि शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में हेड मास्टर पदस्थ था। वहीं, गैंगरेप मामले में आरोपी हेड मास्टर जेल में बंद है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक ने अपने दो साथी प्रमोद सिंह चंदेल और यजवेंद्र सिंह चंदेल के साथ मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था। इसके बाद तीनों ने कार को सुनसान जगह ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
पीड़ित महिला की शिकायत पर बीते 9 अगस्त को तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामले की जांच के बाद अब हेड मास्टर अखिलेश सिंह चंदेल को निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने ये कार्रवाई की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





