छत्तीसगढ़
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: रायपुर से शुरू हुई प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट, जानें किराया
jantaserishta.com
17 Aug 2024 12:38 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: प्रदेश के हवाई यात्रियों को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिल गई. शुक्रवार को बजट एयरलाइंस इंडिगो ने रायपुर-प्रयागराज-रायपुर (Raipur Prayagraj Flight) सेक्टर में अपनी उड़ान का संचालन किया. राज्य के हवाई यात्री लम्बे समय से प्रयागराज के लिए सीधी उड़ान की मांग कर रहे थे. कंपनी ने इस सेक्टर में एटीआर विमान की सेवाएं उपलब्ध कराई है.
कंपनी ने इस उड़ान के रोजाना संचालित किए जाने का शेड्यूल जारी किया है. इस फ्लाइट से एक दिन पहले प्रयागराज जाने की टिकटें 4500-5000 रुपए (Raipur Prayagraj Flight Fare) में मिल रही है. वहीं प्रयागराज से रायपुर आने की टिकटें 4000-4500 रुपए में उपलब्ध हो रही है.
Tagsस्वामी विवेकानंद एयरपोर्टप्रयागराजरायपुर प्रयागराज फ्लाइटSwami Vivekananda AirportPrayagrajRaipur Prayagraj Flight
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





