- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सीपीआई के राष्ट्रीय...
उत्तर प्रदेश
सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का निधन
Apurva Srivastav
3 May 2024 4:22 AM GMT
x
उत्तर प्रदेश : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। बीते एक महीने से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में ही उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि अतुल अंजान ने अपना राजनीतिक सफर 1977 में शुरू किया था। वह सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वह सबसे प्रतिभाशील और सक्रिय कम्युनिस्ट नेताओं में से एक थे। इन्होंने समाज में एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी अपनी पहचान बनाई।
इन्होंने किसानों और श्रमिकों के हितों में बहुत काम किया। इसी सादगी के दम पर इन्होंने समाज में बहुत इज्जत कमाई थी। उन्होंने राजनीति क्षेत्र में एक विशिष्ट स्थान हासिल किया था।
Tagsसीपीआईराष्ट्रीय सचिवअतुल कुमार अंजाननिधनCPINational SecretaryAtul Kumar Anjanpassed awayउत्तर प्रदेश खबरजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Apurva Srivastav
Next Story