उत्तर प्रदेश

भाकपा ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए मांगा बोट

Gulabi Jagat
8 May 2024 2:54 PM GMT
भाकपा ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए मांगा बोट
x
लखनऊ: भाकपा (माले) के जिला प्रभारी का रमेश सिंह सेंगर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झंडा -बैनर के साथ आज लखनऊ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रवीदास महरोत्रा के समर्थन में लालकुआं वार्ड में जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें जिताने की अपील की। एक दर्जन से अधिक माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए लालकुआं वार्ड में मुख्य मार्ग और बस्ती के अन्दर जमकर नारेबाजी करते हुए मार्च किया तथा कई जगहों पर नुक्कड़ मीटिंग की। नुक्कड़ सभा में का0 रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव जैसा नहीं है।आज देश और संविधान को बचाने का सवाल है। देश में तानाशाही थोप देने और संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने वाले मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन की सरकार के ज़ुल्म अत्याचार के दस सालों के शासन में देश बर्बादी की ओर जा रहा है।नफ़रत का समाज बनाया जा रहा है और विरोधी दलों के नेताओं को जेलों में ठूंसा जा रहा है। मोदी राज हिटलर के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। इसलिए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए भाजपा को सिकस्त देना होगा। उन्होंने इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी रवीदास महरोत्रा को विजयी बनाने की अपील की।
प्रचार अभियान में मजदूर नेता का0 कुमार मधुसूदन मगन, आइसा के प्रदेश अध्यक्ष का0 आयुष श्रीवास्तव, हर्ष सुकीर्ति,समर,सूरज,इनौस के नेता का0राजीव गुप्ता, भगतसिंह अम्बेडकर विचार मंच के संयोजक साथी गोविन्द गौतम,जसम के सह संयोजक का0 मो0 कलीम खान,राजन,सुमन, अंकित,एडंवा की पुष्पा यादव, चन्दा रूपा राधा आदि लोग सामिल थे।
Next Story