उत्तर प्रदेश

Bahraich में भव्य कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर निर्माण का शुभारंभ

Gulabi Jagat
27 July 2026 4:45 PM IST
Bahraich में भव्य कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर निर्माण का शुभारंभ
x

बहराइच: बहराइच के पयागपुर में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ बालाजी मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर से निकली यात्रा पयागपुर बस स्टॉप होते हुए काली मंदिर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया और भगवान बालाजी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण कार्य के शीघ्र पूर्ण होने तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मार्ग में स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

Next Story