उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का बर्थ डे अनूठे अंदाज में मनाया जाएगा आज, जानें खास तैयारी

Renuka Sahu
5 Jun 2022 2:37 AM GMT
CM Yogis birthday will be celebrated in a unique way today, know special preparations
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिवस पर संगठनों अलग-अलग तैयारी कर रखी है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिवस पर संगठनों अलग-अलग तैयारी कर रखी है। यूपी सभी 75 जिलों में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य पांच लाख पौधे लगाएंगे तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मुख्यमंत्री योगी के वजन के बराबर रक्तदान करने का दावा किया है।

हिंदू युवा वाहिनी (हिंयुवा) साल 2018 से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप मना रही है। 5 जून को विश्य पर्यावरण संरक्षण दिवस भी होता है, इसलिए भी यह निर्णय लिया गया। इस कड़ी में इस बार भी गोरखपुर समेत उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य पांच लाख फलदार एवं छायाकार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेंगे।
हियुवा के महामंत्री पीके मल्ल ने बताया कि सामान्य तौर पर गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन नहीं मनाया जाता था। लेकिन उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद साल 2018 से उनका जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। इसी कड़ी में पांच जून को विशेष पौधरोपण अभियान चलेगा। हिन्दू युवा वाहिनी के प्रत्येक सदस्य से आह्वान है कि वे कम से कम दो-दो पौधा लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प ले। यह अभियान सप्ताह भर संचालित होगा। अकेले गोरखपुर में 11 हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य है। शेष जिलों में कम से कम 5000-5000 पौधों का लक्ष्य लिया गया है। पांच लाख की संख्या कम से कम निर्धारित है। फिलहाल इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
सीएम योगी के जन्मदिन पर उनके वजन के बराबर होगा रक्तदान
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन रविवार को अनूठे अंदाज में मनाएगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली के नेतृत्व में रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी के वजन के बराबर रक्तदान करने का दावा किया गया है। यह रक्तदान शिविर रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अटल चौक के निकट जीपीओ के सामने स्थित क्राइस्ट चर्च कॉलेज में होगा। रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह करेंगे।
Next Story