उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आज दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर, अटल आवासीय विद्यालय का करेंगे निरीक्षण

Renuka Sahu
28 April 2022 1:11 AM GMT
CM Yogi on a two-day visit to Gorakhpur today, will inspect Atal Residential School
x

फाइल फोटो 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर आएंगे। इसकी तैयारियों में पुलिस व प्रशासनिक अफसर जुटे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर आएंगे। इसकी तैयारियों में पुलिस व प्रशासनिक अफसर जुटे हैं। मुख्यमंत्री दोपहर तीन बजे तक आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से सहजनवां जाकर अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करेंगे।

जेल बाईपास फोरलेन के निर्माण कार्यों की जानकारी लेंगे। देर शाम गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित वन विभाग के कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। यह कार्यक्रम श्री गोरखनाथ मंदिर मुक्ताकाशी मंच में होगा। पर्यावरणविद माइक हरिगोविंद पांडेय की फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक, मुख्यमंत्री शुक्रवार को लखनऊ जाएंगे।
Next Story