- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कांवड़ यात्रा को लेकर...
कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी के सख्त निर्देश, ड्रोन और CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी एवं भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन करते हुए अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।… pic.twitter.com/VNFgkRW6eP
— Government of UP (@UPGovt) July 27, 2026
कांवड़ यात्रा मार्ग पूरी तरह सुगम एवं सुरक्षित हों। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। यात्रा मार्ग पर मांस एवं मदिरा की दुकानें बंद रहें। खाद्य पदार्थों में मिलावट, गंदगी एवं ओवररेटिंग किसी भी… pic.twitter.com/opKhhtHMoG
— Government of UP (@UPGovt) July 27, 2026
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली फर्जी और भ्रामक सूचनाओं को लेकर भी सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले तत्वों की तुरंत पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन कर सही जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें।
कांवड़ यात्रा अब प्रदेश के किसी एक हिस्से तक सीमित नहीं है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में लाखों श्रद्धालु इसमें सम्मिलित होते हैं। ऐसे में प्रत्येक जनपद में व्यवस्थाओं का स्तर समान होना चाहिए।
— Government of UP (@UPGovt) July 27, 2026
स्थानीय प्रशासन कांवड़ संघों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखे, शिविर संचालकों का समयबद्ध… pic.twitter.com/IqW09GRIrA





