उत्तर प्रदेश

NDA का राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार बनाए जाने पर द्रौपदी मुर्मू को CM योगी ने दी बधाई

Renuka Sahu
22 Jun 2022 2:00 AM GMT
NDA का राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार बनाए जाने पर द्रौपदी मुर्मू को CM योगी ने दी बधाई
x
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए.का प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए.का प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार रात एक ट्वीट में कहा कि अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रीमती मुर्मू का इस हेतु चयन 'नए भारत' में 'सबका साथ-सबका विकास' के प्रति राष्ट्रीय नेतृत्व की कटिबद्धता का जीवंत उदहारण है।
पीएम बोले-देश की महान राष्‍ट्रपति साबित होंगी
इसके अलावा पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने भी राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्‍मीदवार के तौर पर झारखंड की पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू के चयन पर खुशी जताई। द्रौपदी मुर्मू के नाम के ऐलान के बाद मंगलवार रात उन्‍होंने कहा कि उन्हें समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भी उत्कृष्ट रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्‍वास है कि वह देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी।
अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा- 'लाखों लोग, जिन्होंने गरीबी का अनुभव किया है और जीवन में कठिनाइयों का सामना किया है, वे द्रौपदी मुर्मू के जीवन से शक्ति प्राप्त करते हैं। नीतिगत मुद्दों पर उनकी समझ और उनकी दयालु प्रवृत्ति से देश को बहुत फायदा होगा।'
Next Story