उत्तर प्रदेश

यूपी में अगले दो दिन जमकर बरसेंगे बादल, सितंबर में अच्छी बारिश होने के आसार

Sarita
2 Sept 2022 7:58 AM IST
Clouds will rain heavily in UP for the next two days, good rain expected in September
x

फाइल फोटो 

गुरुवार को सुबह से भारी उमस और बदली से दिन में हुई जमाझम बरसात ने खासी राहत दिलाई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गुरुवार को सुबह से भारी उमस और बदली से दिन में हुई जमाझम बरसात ने खासी राहत दिलाई। गुरुवार को करीब एक घंटा जोरदार बरसात से तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग ने शाम 7.30 बजे तक सितम्बर के पहले ही दिन 35.6 मिलीमीटर बरसात दर्ज की। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को भी ऐसा मौसम रहेगा। दो-तीन चरणों में जोरदार बरसात हो सकती है। गुरुवार को तापमान 34 से गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

मौसम विभाग ने कहा कि सितंबर में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. एम. महापात्र ने कहा कि सितंबर में सामान्य के 109 फीसदी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मानसून के तीन महीनों के दौरान देश में सामान्य से छह फीसदी अधिक बारिश हुई है। हालांकि, यह चिंताजनक है कि उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश कम हुई।
गुरुवार को राजधानी लखनऊ के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई। करीब एक घंटा जोरदार बारिश से तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। बारिश से कई जगह ट्रैफिक जाम भी हुआ। वहीं कई इलाकों में कम बारिश के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान हो गए हैं। बारिश की कमी के कारण कुछ इलाकों को सूखाग्रस्त घोषित करने की भी योजना है। किसानों को धान की बुवाई में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
प्रयागराज, वाराणसी, आगरा जैसे जिलों के कई इलाकों में लोग बाढ़ से परेशान है। गंगा, यमुना, चंबल में पानी उफान पर है। इलाकों में नदियों का पानी खतरे के निशान से ऊपर है और बाढ़ का पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। कई इलाकों में पानी और जलभराव से जाम और बिजली कटौती की भी समस्या का सामना करना पढ़ रहा है।
Next Story