उत्तर प्रदेश

Chitrakoot: 12 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, आरोपी को एनकाउंटर में ढ़ेर किया

Sarita
23 Jan 2026 10:57 AM IST
Chitrakoot: 12 साल के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या, आरोपी को एनकाउंटर में ढ़ेर किया
x
Chitrakoot चित्रकूट : उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक बड़ी ही चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 12 साल के बच्चे की अपहरण के बाद बदमाशों द्वारा हत्या कर दी गई है। मामले के सामने आते ही सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, फिरौती न मिलने पर मासूम बच्चे की हत्या की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने घटना से जुड़े एक आरोपी को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है। वहीं, दूसरा आरोपी गोली लगने से घायल है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के बरघढ़ मे व्यापारी अशोक केशरवानी के 12 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने बच्चे को छोड़ने के एवज में फिरौती की मांग की थी और फिरौती न मिलने पर मासूम की हत्या कर दी।
सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि चित्रकूट में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अपहरण और हत्या के मामले में वांछित आरोपी इरफान को पुलिस ने ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी कल्लू के पैर में गोली लगने की सूचना है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद उनकी घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में इरफान मारा गया, जबकि कल्लू घायल हो गया। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
Next Story