- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- World Pangolin Day पर...
उत्तर प्रदेश
World Pangolin Day पर कार्यक्रम कर बच्चों को किया जागरूक
Gulabi Jagat
15 Feb 2025 6:28 PM IST
x
Kushinagar पडरौना/कुशीनगर: विश्व पैंगोलिन दिवस पर पडरौना रेंज के मिश्रौली स्थित एमडी विद्या मंदिर मे वन विभाग व एसएमसीजी द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे नम्रता भट्ट व जेआरएफ पर्यावरण शुभम कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परियोजना अधिकारी ने कहा कि विश्व पैंगोलिन दिवस हर वर्ष फरवरी महीने के तीसरे शनिवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य पैंगोलिन के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उसके संरक्षण के लिए किये जाने वाले प्रयासों में तेजी लाना है। ऐसा करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि पैंगोलिन दुनिया में सबसे अधिक अवैध रूप से तस्करी किये जाने वाले जंगली स्तनपायी है। इस कारण इसकी कुछ प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। जेआरएफ ने कहा कि वर्ल्ड पैंगोलिन डे को मनाने का उद्देश्य पैंगोलिन जीव की प्रजाति के मिट रहे अस्तित्व को बचाना है। कार्यक्रम को फॉरेस्ट रेंजर जयंत सिंह राणा, आकाश त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुरेंद्र दीक्षित, संदीप पटेल, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
TagsWorld Pangolin Dayकार्यक्रमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





