- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sambhal में क्रिकेट...
उत्तर प्रदेश
Sambhal में क्रिकेट मैच के दौरान बॉल बदलने पर बवाल, टीमों के बीच मारपीट
Tara Tandi
17 May 2025 2:35 PM IST

x
Sambhal संभल : असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में 5 मई से चल रहे ओबरी ओपीएल नाइट टूर्नामेंट क्रिकेट मैच के दौरान गुरुवार को रात मंडी किशनदास सराय संभल और असगरीपुर गांव की टीम के बीच मैच चल रहा था। जिसमें मंडी किशनदास सराय की टीम के कप्तान द्वारा गेंद बदलने पर असगरीपुर टीम ने विरोध किया।
जिसे आयोजकों ने अनसुना कर दिया। ऐसे में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इतना ही नहीं, मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होने पर मैच देखने आए लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोग खेतों की तरफ भागने लगे। असगरीपुर टीम का आरोप है कि बाइको में भी तोड़फोड़ की गई।
मैदान में लगी लाइटें और बांस बल्ली भी उखाड़ दी गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और विवाद के बारे में जानकारी की। शुक्रवार को आयोजक और असगरीपुर टीम ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
TagsSambhal क्रिकेट मैचदौरान बॉल बदलने बवालटीमों बीच मारपीटSambhal cricket matchruckus during ball changefight between teamsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





